अंबेडकर मूर्ति हटाने पहुंचे पुलिस पर लोगों ने किया पथराव, 6 पुलिसकर्मी हुए घायल, क्या है पूरा मामला जानिए..

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़  बड़ा मामला हो गया। यहां  28 जनवरी को देर रात भीमराव अंबेडकर की मूर्ति हटाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर लोगों ने हमला बोल दिया। लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और मारपीट की। पुलिस की 4 बाइकों को फूंक दिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर 4 थानों का बल पहुंचा। लाठीचार्ज कर बवाल करने वालों को खदेड़ा। पुलिस गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान को घसीटकर ले गई। घटना रोरावर थाना क्षेत्र के भीमपुर इब्राहिमपुर गांव की है।

दो पक्षो में विवाद
जाटव समाज ने ग्राम समाज की जमीन पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाई। बघेल समाज इसी जमीन पर मंदिर बनवाने की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर दो पक्षों में पिछले 3 दिनों से तनाव की स्थिति थी। बघेल समाज अंबेडकर मूर्ति का लगातार विरोध कर रहा था। बघेल समाज की शिकायत पर पुलिस मंगलवार को मूर्ति हटाने पहुंची।

आक्रोषित लोगो ने पुलिस पर किया पथराव
जाटव समाज ने मूर्ति हटाने का विरोध किया। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हटाया तो भीड़ भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव और हाथापाई में 6 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ पुलिसकर्मियों ने भागकर खुद को बचाया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों के वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले 
हमले की सूचना पर थोड़ी ही देर में गांव मे कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बवाल बढ़ता देख अलीगढ़-गोंडा रोड पर ट्रैफिक रोक दिया। इसी दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। 4 थानों के पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Hair Loss: पुरुषों में तेजी से बढ़ते गंजेपन का पता चल गया कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? Men’s Hair Care Tips: पुरुषों के बालों को मजबूत और घना बनाएंगे ये नुस्खे, एक बार आजमा कर देख लें
Hair Loss: पुरुषों में तेजी से बढ़ते गंजेपन का पता चल गया कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? Men’s Hair Care Tips: पुरुषों के बालों को मजबूत और घना बनाएंगे ये नुस्खे, एक बार आजमा कर देख लें Mustard Oil Vs Desi Ghee: देसी घी या सरसों का तेल, खाने और हेल्थ के लिए कौन सा है फायदेमंद? यहां जानें Diet Plan: किस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को क्या चीजें खानी चाहिए? डॉक्टर ने दी जानकारी, यहां जानिए विस्तार से