भाजपा के महापौर प्रत्याशी पर लगा गलत जाति प्रमाण पत्र का आरोप, कांग्रेस पार्टी ने जताई आपत्ति, जानिए पूरा मामला..

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम से भाजपा महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी जाति जे झमेले में फंस गई है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद नायक ने अपने वकील के जरिये जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं कांग्रेस ने भी प्रेस वार्ता कर इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग रखी है

आपको बता दें कि बुधवार सुबह से जिला निवार्चन कार्यालय में मेयर व पार्षद पद के लिए जमा किते गए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी चल रही है। स्क्रूटनी के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद नायक ने अपने वकील के जरिये भाजपा की प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति को लेकर आपत्ति जताई। जैसे ही प्रमोद के वकील ने आपत्ति दर्ज कराई भाजपाई हंगामा मचाने लगे।

इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्था बनाते हुए कहा कि अगर आपत्ति दर्ज कराई गई है तो नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आरओ ने भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर ओबीसी जाति के सम्बंध में दस्तावेज पेश करने का निर्देश देते हुए सुनवाई के लिए शाम पांच बजे का समय तय कर दिया है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ,विधायक और जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो कानूनी कार्यवाही भी पार्टी करेगीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई