सीएम मोहन यादव ने सफाई कर्मियों का फूलों से किया अभिनंदन, क्या क्या भेंट किया जानिए..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार 27 जनवरी को जन कल्याण पर्व का समापन हुआ। इस बीच सीएम मोहन यादव ने सफाई कर्मियों के पैरो मे जूते पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेता भी मौजूद रहे।

सीएम ने पीपीई किट भी बांटी
सीएम मोहन यादव ने इस दौरान हितलाभ वितरित किए। सफाई मित्रों को पीपीई किट देकर उन्हें चरण पादुकाएं पहनाईं। और फूलो से  लोगों का अभिनंदन किया।

साथ ही सीएम मोहन यादव ने 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मद्य निषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सभी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।

युवाओं को जागरुक करना
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशा त्यागने के लिए प्रेरित करना है। रैली, सेमिनार, निबंध, पोस्टर सहित अन्य कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button