road accident in Rajnandgaon: तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 15 यात्री घायल

road accident in Rajnandgaon (राजनांदगांव) : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। यह घटना चिखली पुलिस चौकी के तिलई गाँव का है। मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगाव जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए।
घायलों में महिला-पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे 53 पर सरायपाली के पास एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं 6 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।





