CG: चर्च के लाउड स्पीकर से अस्पताल के मरीज परेशान, विरोध प्रदर्शन के बाद हटाया गया ध्वनि विस्तारक यंत्र

बिलासपुर। चर्च में होने वाली प्रार्थना सभा की वजह से नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन लगातार शिकायतों के बाद भी इस दिशा में कोई पहन नहीं होने पर वंदे मातरम मित्र मंडल संस्था ने इस पर विरोध जताया। जिसके बाद ध्वनि यंत्र काम करने का आश्वासन दिया गया है।

राजीव गांधी चौक स्थित निजी नर्सिंग होम के बगल में स्थित एक चर्च में पिछले कई वर्षों से साउंड बॉक्स से तेज आवाज में प्रार्थना गीत संगीत आदि का आयोजन किया जा रहा था। तेज आवाज से नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को परेशानी हो रही थी। जिसके बाद नर्सिंग होम के संचालक के द्वारा कई बार चर्च के व्यवस्थापकों से आवाज धीमा करने अनुरोध किया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर नर्सिंग होम के संचालक ने शिकायत वंदे मातरम मित्र मंडल को दी जिसके बाद पिछले दो वर्षों में वंदे मातरम मित्र मंडल ने तीन बार चर्च के व्यवस्थापकों को आग्रह किया।

लेकिन उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद रविवार को वंदे मातरम मित्र मंडल के लगभग डेढ़ सौ सदस्य चर्च पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ध्वनि सीमा निर्धारित करने की मांग की चर्च के व्यवस्थापकों के ना आने पर वंदे मातरम के सदस्यों ने वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। चर्च के व्यवस्थापक जब यहां आए तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और उपस्थित पुलिस के सामने लिखित में आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई भी अनियमितता नहीं की जाएगी और माइक साउंड बॉक्स को भी हटा लिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button