टीचर, क्लर्क और चपरासी बर्खास्त, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जशपुर। प्रदेशभर में सरकरी स्कूलों में नदारद रहने वाले कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की गाज गिर रही है। इसी कड़ी में जशपुर कलेक्टर ने बगीचा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गरांज में सहायक शिक्षक भागन राम और एलबी भागन को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
साथ ही स्कूल के क्लर्क और चपरासी को भी नौकरी से निकाल दिया गया है। इन सभी को स्कूल से बगैर किसी सूचना के नदारद होने के मामले में नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया था। वहीं कोई जवाब नहीं मिलने पर कलेक्टर ने इन चारों की नौकरी समाप्त करने की घोषणा कर दी है।





