भूमिपूजन के दौरान भाजपा-कांग्रेस पार्षद भिड़े, नारियल फोड़ने को लेकर हुआ विवाद

बिलासपुर। कस्तूरबा नगर वार्ड 19 में रोड निर्माण के दौरान बीजेपी के पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल ने वर्तमान कांग्रेस पार्षद भारत कश्यप से अगरबत्ती एवं नारियल फोड़ने को लेकर विवाद हो गया।दरअसल वार्ड में सड़क निर्माण का कार्य शुरू होना था।

इसी दौरान वार्ड के पार्षद भारत कश्यप वहां सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन के लिए नारियल फोड़ने पहुंचे।इसी दौरान वार्ड के ही पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल भी वहां पहुंच गए और उनकी सरकार के द्वारा सड़क स्वीकृति होने पर नारियल मोहल्ले के ही किसी बुजुर्ग से कराने की।

बात कही। लेकिन जब इस बात पर सहमति नहीं बनी तो आरोप लग रहे हैं कि पूर्व पार्षद ने नारियल को नाले में फेंका एवं ध्यान रखने की धमकी दी,वही विकास कार्य में रोड़ा डालने और खलल डालने से वार्ड नागरिकों ने बताया कि पूर्व पार्षद ने मानसिक संतुलन खो चुके हैं और हमारे वार्ड के विकास कार्यों में राजनीति कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल ने भी अपना तर्क रखा है और कहा है कि इस मामले में ओछी राजनीति की जा रही है यह उचित नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई