रहस्यमयी ढंग से गायब हुई छात्रा वृन्दावन में मिली, रविवि हॉस्टल से 25 दिनों से थी लापता

रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के हॉस्टल से अचानक गायब हुई छात्रा राया वर्मा का पता चल गया है। छात्रा वृन्दावन में मिली है। छात्र पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में एमएससी की छात्रा है। वह पिछले 7 दिसंबर से अचानक किसी को बताए बिना ही रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी।

दरअसल छात्रा राया वर्मा के गांव में रहने वाले श्याम चौधरी वृन्दावन दर्शन के लिए गए थे। वहीं परिक्रमा लगाते हुए उनकी नजर छात्रा पर पड़ी और उसे वो अपने साथ वापस गांव ले आए। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी।

गौरतलब है कि छात्रा के अचानक लापता हो जाने पर रविवि प्रबंधन और पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। साथ विधायिका ने छात्रा के परिजनों के साथ थाने का घेराव कर परिसर में जमकर प्रदर्शन भी किया था। ऐसे में छात्रा वृन्दावन कैसे पहुंची? यह सभी के जहन में एक सवाल बना हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई