पत्रकारों ने जयस्तंभ चौक पहुंचकर मुकेश चंद्राकर को दी श्रद्धांजलि, हत्यारों को की फांसी देने की मांग

रायपुर। बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या से प्रदेशभर के पत्रकारों में आक्रोश है। रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने जय स्तंभ चौक स्थित शहीद वीरणारायण की प्रतिमा स्थल पर मुकेश को श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखा। इस दौरान पत्रकारों ने मुकेश के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।

रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय ने कहा कि बीजापुर के युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या हमारे लिए स्तब्ध करने वाली बेहद दुखद घटना है। बस्तर में पत्रकारिता हमेशा से चुनौतियों से भरी रही है।

लेकिन ताजा घटना ने बता दिया है कि एक भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत जान दे कर चुकानी होती है। साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या से प्रदेश भर के पत्रकारों में गहरी पीड़ा और आक्रोश है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button