बेटी के बाद अब मां की हत्या, पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज

रायपुर। राजधानी रायपुर में क्राइम से जुड़ी बड़ी खबर है। बेटी के बाद अब मां की भी हत्या कर दी गयी है। घटना रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नए साल की शुरुआत से ही राजधानी में एक के बाद-एक हत्या से हड़कंप मच गया है।

पहले दिन एक युवती की नाले में लाश मिली थी, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच कर ही रही थी, कि आंज उसकी मां की भी हत्या कर दी गयी। घटना की जांच में पुलिस जुट गयी है। रायपुर से सटे धनेली गांव में इस घटना ने पुलिस की भी बड़ी चुनौती पैदा कर दी है।

FSL टीम सहित धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। मृतिका का नाम हामिदा बेगम है। इससे पहले कल बेटी रेशमा बेगम की नाले के पास लाश मिली थी। एक जगह हत्या कर अलग लगा फेकने के पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।

इससे पहले धनेली ओवरब्रिज के किनारे नाली में बुधवार दोपहर एक नाबालिग का शव मिला। पुलिस को शक है कि नाबालिग लड़की की कहीं और हत्या की गई। फिर शव को नाली में फेंक दिया गया। शव को कंबल से ढक दिया गया है। पुलिस ने आसपास मृतक के संबंध में पतासाजी की। रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई