महिला को झाड़-फूंक का डर दिखाकर किया रेप, आरोपी आरक्षक गिरफ्तार

धमतरी। धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक में पुलिस आरक्षक द्वारा एक महिला को झाड़-फूंक का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी आरक्षक ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वहीं महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक कुरुद थाना क्षेत्र में रहने वाली 26 साल की महिला को काफी समय से दूसरा बच्चा नहीं हो रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने यह बात अपने परिचित दुर्ग जिले में पदस्थ आरक्षक किशोर सोनी को बताया। जिसके बाद आरोपी आरक्षक ने झाड़-फूंक का झांसा देकर लगातार महिला से सबंध बनाया।

साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वहीं परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद आरोपी आरक्षक को पकड़ किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई