विधायक देवेंद्र यादव की सर्जरी आज, हर्निया की बीमारी से हैं ग्रसित

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव का आज हर्निया का ऑपरेशन होगा। MLA बीमारी के चलते पिछले 5 दिनों से डीकेएस अस्पताल में भर्ती है, जहां मेडिकल जांच के दौरान उन्हें हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी से ग्रसित पाया गया। जिसके बाद आज उनकी सर्जरी की जाएगी। गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार हिंसा मामले में कोर्ट ने जेल भेज दिया था, जिसके बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।





