धान की निर्धारित मात्रा से ज्यादा की हुई तौलाई, केंद्र प्रभारी की नौकरी खत्म

बिलासपुर। धान खरीदी केन्द्र में किसानों से निर्धारित से अधिक मात्रा में धान की तौलाई किये जाने की जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं किये जाने पर उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय को शो कॉज नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब तलब किया है।दरअसल कलेक्टर ने उप पंजीयक को जारी नोटिस में कहा है कि 30 दिसम्बर को पचपेड़ी क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति सोन का तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सोसायटी में रखे 163 बोरी धान की समक्ष में तौलाई की गई। तौल में औसत वजन 41.673 किलोग्राम प्रति बोरी पाया गया। जो कि धान भरी हुई बोरी के मानक वजन 40.600 किलोग्राम से 1 किलोग्राम अधिक था। इस संबंध में सहकारिता की उपसंचालक ने बताया कि लगातार शिकायतों के बाद इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है तो वहीं कलेक्टर के निर्देश के बाद संबंधित सेवा सहकारी समिति धान में जांच के बाद उक्त समिति प्रभारियों को हटा दिया गया है और वहां नई नियुक्ति कर दी गई है इसके अलावा जिन स्थानों से शिकायतें मिल रही है वहां भी लगातार कार्रवाई हो रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि कई जगह से गलत शिकायत भी आ रही है। जिस पर भी जांच कर कर व्यवस्थित करने की कोशिश हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई