Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

इंदौर कमिश्‍नर संतोष कुमार सिंह एडीजी बने, डीआईजी और आईजी के पद पर चार-चार अधिकारी पदोन्नत..

 भोपाल। प्रदेश के नौ आइपीएस अधिकारी पदोन्नत किए गए हैं। इनमें पुलिस आयुक्त (आइजी) इंदौर संतोष कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। इसके अतिरिक्त चार डीआइजी को आइजी और चार पुलिस अधीक्षकों को डीआइजी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 2012 बैच के 18 आईपीएस अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है।

पदोन्नत डीआईजी नवीन पदस्थापना

सचिन कुमार अतुलकर आईजी, छिंदवाड़ा रेंज

कुमार सौरभ आईजी, चंबल रेंज कृष्णावेनी देसावतु आईजी, विसबल मध्य क्षेत्र, भोपाल

जगत सिंह राजपूत आईजी (योजना), पुलिस मुख्यालय, भोपाल

ये पुलिस अधीक्षक डीआईजी बने

नाम नवीन पदस्थापना

विजय कुमार खत्री डीआईजी /एसएसपी रेडियो

विनीत कुमार जैन डीआईजी/ एसपी अशोक नगर

मनोज कुमार सिंह डीआईजी धार/ एसपी धार

राकेश कुमार सिंह एआइजी (एसआईएसएफ) पुलिस मुख्यालय/डीआईजी पुलिस मुख्यालय

अजय कुमार बने मप्र और छग के नए बीमा लोकपाल

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के अधिकारी रहे अजय कुमार ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र के बीमा लोकपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  • वे बीमा लोकपाल कार्यालय भोपाल में सार्वजनिक और निजी जीवन बीमा व गैर-जीवन बीमा कंपनियों से संबंधित शिकायतों की देखरेख करेंगे।
  • उन्होंने वर्ष 1989 में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वे कटक और अहमदाबाद जैसे देश के दो बड़े डिविजन के प्रमुख रहे हैं।
  • इसके अलावा उन्होंने एलआइसी के पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता में कार्यकारी निदेशक और क्षेत्रीय प्रबंधक का पद संभाला।
  • इससे पहले वे मुंबई में बीमा लोकपाल परिषद के महासचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भोपाल के निवासी कुमार की शिक्षा-दीक्षा भी यहीं हुई है। वे भारतीय बीमा संस्थान के एसोसिएट हैं।

रविंद्र मणि त्रिपाठी बनाए गए कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक

  • कान्हा टाइगर रिजर्व के नए क्षेत्र संचालक की पदस्थापना कर दी गई है। मप्र राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर के वन संरक्षक रविंद्र मणि त्रिपाठी को क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला पदस्थ किया गया है। अक्टूबर 2024 से कान्हा की कमान उप संचालक पुनीत गोयल के पास थी।
  • वर्ष के आखिरी दिन नए क्षेत्र संचालक की पदस्थापना के साथ ही चार अन्य आइएफएस अधिकारियों की भी पदस्थापना की गई है।
  • प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) अनुसंधान एवं विस्तार पीके सिंह को प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैंपा) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
  • वहीं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) अजय कुमार यादव को मप्र राज्य वन विकास निगम भोपाल से एपीसीसीएफ सतर्कता /शिकायत मुख्यालय भोपाल, डा. शैलेंद्र कुमार गुप्ता को वनमंडलाधिकारी कार्य आयोजना शहडोल से उप वन संरक्षक वन मुख्यालय और बृजेंद्र श्रीवास्तव को वनमंडलाधिकारी पूर्व छिंदवाड़ा सामान्य से वनमंडलाधिकारी कार्य आयोजना छतरपुर पदस्थ किया गया है।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई