प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक में पैक हो रही थी स्ट्रा, लाॅलीपाप, कैंडी, 50 हजार रुपये स्पाट फाइन..

इंदौर। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को निगम की टीम ने जोन 18 के अंतर्गत वार्ड 51 में कार्रवाई की। यहां पालदा रोड क्षेत्र में एक फैक्ट्री में नौ बोरों में करीब 500 किलोग्राम अमानक सिंगल यूज प्लास्टिक मिला। इसे जब्त कर फैक्ट्री संचालक पर 50 हजार रुपये स्पाट फाइन लगाया गया।

जोन 18 के सीएसआई विनय मिश्रा ने बताया कि पालदा इंडस्ट्रीयल क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां स्थित चाॅकलेट वर्ल्ड लव किड्स, 365 कंपाउंड पालदा रोड में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button