बादल छटते ही लौटी ठंड, उत्तर की हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल बादल छटते ही हवाओं ने मौसम सर्द बना दिया। सोमवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। कई शहरों में न्यूनतम पारा 5 से साढ़े सात डिग्री तक गिरा। 24 घंटे में गुना में साढ़े सात तो भोपाल में साढ़े छह डिग्री तक गिरावट आई।

बीते चार दिन से बादल और बारिश थी। इससे न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन मौसम साफ होने और सर्द बर्फीली हवाओं का प्रवेश से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। नीमच के मरूखेड़ा में न्यूनतम पारा सबसे कम 3.5 डिग्री दर्ज हुआ।

जारी रहेगा गिरावट का क्रम

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया, अभी मौसम शुष्क हो गया और उत्तरी सर्द हवा आ रही है। इससे तेजी से पारा गिर रहा है। तीन दिन तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट का क्रम(Cold Wave Alert) रहेगा। इसके बाद मध्य भारत पर प्रतिचक्रवात की संभावना है, जिससे 4 से 7 जनवरी तक तापमान स्थिर रहेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई