प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते 1 अंतर्राज्यीय आरोपी के साथ 2 गिरफ्तार, 332 नग नशीली दवा बरामद

रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली दवा की बिक्री करते एक अंतर्राज्यीय आरोपी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 332 नग नशीली दवा बरामद की गई, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी किशोर हरपाल उड़ीसा के कांटाभांजी का रहने वाला है. वही दूसरा आरोपी प्रेम बघेल राजेंद्र नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक जानकारी मिली थी कि न्यू राजेंद्र नगर स्थित आर.डी.ए. बिल्डिंग के पीछे 2 युवकों द्वारा नशीली दवा बेचीं जा रही है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को नशीली दवा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।





