रात में बच्चे के रोने की आवाज से पति की नींद में खुली, गुस्से में पत्नी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाई..

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़कर अपनी पत्नी को सिर्फ इस बात के लिए आग लगा दी, क्योंकि रात में बच्चा के रोने से उसकी नींद में खलल पड़ गया। इसको लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ। गंभीर रूप से जली महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना छीपाबड़ थाना क्षेत्र के गांव कमताड़ी की है। यहां दोनों पति-पत्नी चंदू और रेखा मजदूरी करते हैं। शनिवार रात को रेखा का चंदू से बच्चे के रोने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद चंदू ने रेखा को पेट्रोल डालकर जला दिया।

छीपाबड़ थाने के एसआइ सुरेश राज ने बताया कि महिला बुरी तरह झुलस गई है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह घटना के शराब के नशे का आदी बताया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button