इंदौर सराफा बाजार: विदेशी बाजार में फिर नरम हुआ सोना-चांदी, भाव सुधरे…

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को सोने और चांदी वायदा कुछ कमजोर रहा। इसका प्रमुख कारण यूएस डालर इंडेक्स शुक्रवार को फिर मजबूत होकर पिछले सप्ताह स्तर के करीब पहुंच गया। हालांकि इसका असर भारतीय बाजारों में शुक्रवार के कामकाज पर सोने पर नहीं देखा गया। सोने में सीमित पूछताछ के चलते कीमतों में सुधार रहा।

  • इंदौर में सोना केडबरी 250 रुपये बढ़कर 78550 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
  • वहीं चांदी में कारोबार कमजोर होने से भाव में आंशिक गिरावट रही।
  • चांदी चौरसा घटकर 89500 रुपये प्रति किलो रह गई।
  • व्यापारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में साल के अंत: में कारोबार कम ही रहत है।

इंदौर के बंद भाव

  • सोना केडबरी रवा नकद में 78550 सोना (आरटीजीएस) 78450 सोना (91.60) (आरटीजीएस) 71700 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।
  • गुरुवार को सोना 78300 रुपये पर बंद हुआ था।
  • चांदी चौरसा नकद 89500 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 89500 चांदी टंच 89600 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1040 रु. प्रति नग बिका।
  • गुरुवार को चांदी चौरसा नकद 89600 रुपये पर बंद हुई थी।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई