बालगृह में रह रही बालिका को मिला राष्ट्रपति सम्मान  

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के बाल गृह में रह रही बालिका को राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा गया। कोंडागांव जिले की बेटी हेमबती नाग को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने हेमबती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया और अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से खेलो इंडिया और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यह उपलब्धि हासिल की।

आपको बता दे, कि बाल देखरेख संस्था छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, बालगृह बालिका, जिला कोण्डागांव में निवासरत बालिका कुमारी हेमबती नाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024-25 प्राप्त कर कोण्डागांव जिला और छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है। बालिका हेमबती नाग ग्रामीण परिवेश से हैं।  मार्च 2019 में माता पिता की मृत्यु के पश्चात बालिका की अत्यंत कमजोर स्थिति में होने से देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल कल्याण समिति के द्वारा बालगृह बालिका जिला कोण्डागांव में प्रवेश कराया गया। 

हेमवती का अब तक का सफर

  • हेमवती वर्तामान में  आईटीबीपी 41 वीं बटालियन के सहयोग से जूडो खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 
  • हेमवती ने नवम्बर 2021 में चंडीगढ़ पंजाब में जूडो चैम्पियनशीप में सब जुनियर के 28 किलो ग्राम वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • 2022 में खेलो इंडिया के क्षेत्रिय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया एवं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • 2023 मे भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया टूर्नामेंट में 05 वा स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय शालेय खेल में कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • वर्ष 2024 में बालिका ने क्षेत्रिय खेलो इंडिया प्रतियोगिता नासिक महाराष्ट्र में 40 किलोग्राम  वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय शालेय जुडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।
  •  दिसम्बर 2024 में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत जुड़ो में अगरतला त्रिपुरा में रजत पदक प्राप्त कर कोण्डागांव जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई