Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

“भाजपा ने 18 मंडलों के चुनाव रद्द किए, अपीलीय समिति को मिली 100 से ज्यादा शिकायतें”

मध्य प्रदेश |  मध्य प्रदेशमें 1 से 15 दिसंबर तक 1300 मंडलों में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव हुए थे. जिसमें अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया. मध्य प्रदेश में भाजपा के 60 जिले हैं. मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर चुनाव समिति के पास करीब 100 शिकायतें पहुंची थीं. ये शिकायतें अलग-अलग जिलों के 18 मंडलों से आई थीं. इसके बाद भाजपा ने इन सभी 18 मंडलों के चुनाव आधिकारिक रूप से रद्द कर दिए हैं.

ज्यादातर शिकायतें पदाधिकारियों द्वारा मंडल अध्यक्ष बनने के लिए तय मापदंड से कम उम्र होने को लेकर हैं. ये शिकायतें अलग-अलग जिलों के 18 मंडलों से इन चुनावों के लिए गठित भाजपा की अपील समिति के पास आई थीं. मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए भाजपा ने कई मापदंड तय किए थे, जिसमें मुख्य रूप से उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए. लेकिन कई पदाधिकारियों ने इस बारे में गलत जानकारी दी, जिसके कारण 18 मंडलों में चुनाव रद्द कर दिए गए हैं.

इन मंडलों में चुनाव रद्द कर दिए गए

जिन मंडलों में चुनाव रद्द किए गए हैं उनमें से ज्यादातर सिवनी और बड़वानी जिले के हैं. रद्द किए गए चुनावों में सिंगरौली जिले का निवास मंडल शामिल है जहां रामेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष चुने गए. टीकमगढ़ जिले का लिखोरा मंडल जहां राजेश गौतम अध्यक्ष चुने गए. सिवनी जिले का उत्तर सिवनी मंडल जहां अंशुल चौरसिया मंडल अध्यक्ष चुने गए. सिवनी जिले का बंडोल मंडल जहां पुरुषोत्तम बघेल अध्यक्ष चुने गए. सिवनी जिले का बीजादेवरी मंडल जहां मोहन डेहरिया अध्यक्ष चुने गए. सिवनी जिले का सुकतारा मंडल जिसमें गीता सनोडिया अध्यक्ष चुनी गईं थी.

वहीं सिवनी जिले का कुरई मंडल जिसमें शुभम अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए बड़वानी जिले का अंजड़ मंडल जिसमें गौरव जोशी अध्यक्ष चुने गए, बड़वानी जिले का चाचरिया मंडल जिसमें गणेश मालवीय अध्यक्ष चुने गए, बड़वानी जिले का पनसेमन मंडल जिसमें जयप्रकाश पाटिल अध्यक्ष चुने गए. वहीं खरगोन जिले का गोगावां मंडल भी इस सूची में शामिल है जहां से अजय राठौर अध्यक्ष चुने गए थे.

राजगढ़ जिले का गुलाबटा मंडल भी शामिल

इसके अलावा पन्ना जिले का गुन्नौर मंडल भी शामिल है जहां से इंद्रपाल पटेल अध्यक्ष चुने गए. छतरपुर जिले का गौरीहार मंडल जिसमें रवि किरण पाल अध्यक्ष चुने गए. राजगढ़ जिले का तलेन मंडल जिसमें विजय सिंह अध्यक्ष चुने गए. राजगढ़ जिले का बोड़ा मंडल जिसमें सर्जन सिंह राजपूत अध्यक्ष चुने गए. राजगढ़ जिले का गुलाबटा मंडल जिसमें मनोज परमार अध्यक्ष चुने गए और धार जिले का सादलपुर मंडल जिसमें अर्चना दीपक राठौर अध्यक्ष चुनी गई थीं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई