Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – ‘केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी’

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर के गौरव दिवस एवं जनकल्याण पर्व पर कहा है कि सागर में कैंसर अस्पताल एवं रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय में विधि संकाय शुरू होगा। बुधवार 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर शुरू होने जा रही केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने पर प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाखा बंजारा ने यहां झील का निर्माण कर लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाई। उनके यह महान कार्य सदा स्मरणीय हैं। मैं उनकी इस महानता को नमन करता हूँ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाराजा छत्रसाल और आल्हा-ऊदल के शौर्य और बलिदान के लिए यह बुंदेलखंड की धरा जानी जाती है। अब बुंदेलखंड क्षेत्र का नया इतिहास लिखा जाएगा जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को छतरपुर जिले के खजुराहो में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की नदी जोड़ने की परिकल्पना को साकार करने के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में मौजूद जनसमुदाय को मुट्ठी बांधकर परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम में आने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौरझामर नगर परिषद, बंडा बरा नगर पंचायत, नरयावली नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा भी की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार द्वारा सागर के विकास के लिए कायाकल्प के कई कार्य किए गए हैं जिसमें लाखा बंजारा झील का जीर्णोद्धार, पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी शामिल है। इससे सागर शहर का जल स्तर संतुलित बना रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव और उनकी पूरी टीम ने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा प्रदान की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज यहां 100 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की विकास योजनाओं का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा हो रहा हैं।

इन सभी कार्यों से डॉ. यादव की सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में मध्य प्रदेश के उज्जवल भविष्य की मजबूत नीव स्थापित कर ली है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले अपने आगामी कार्यकाल में डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और तेजी से विकास करेगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा जब मुझे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ तो मेरे मन में सागर में बिताए मेरे बचपन के दिन याद आ गए। यहां की अनेक स्मृतियां मेने मन में है, आज वे सारी यादें ताजा हो गई। उन्होंने कहा मैं अपने पैतृक स्थान पर आया हूं।

सागर मेरे लिए केवल एक शहर नहीं बल्कि मेरे जीवन का एक अविभाज्य हिस्सा हैं। मेरे पिताजी यहाँ महार रेजीमेंट में पदस्थ थे और उस दौरान उनकी पोस्टिंग सागर में थी। इस भूमि से मेरा अटूट रिश्ता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा आज पूरे देश में डबल इंजन की सरकार है, जो बहुत तेजी से विकास कर रही हैं।

सागर की विभूतियों का गौरव दिवस पर किया गया सम्मानित

सागर गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी सहित सागर की विभूतियों जिन्होंने पूरे देश-विदेश में सागर का नाम रोशन किया है, उन्हें शॉल श्रीफल और डॉ हरिसिंह गौर की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।

इनमें पद्मश्री रामसहाय पांडे लोक कलाकार, गोविंद नामदेव अभिनेता, मेजर जनरल कृष्णन,श्री अरुण भट्ट सेवानिवृत्त आईएएस, डॉ. स्कंद त्रिवेदी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, गौरव भारिल्ल आईआरएस,अनूप जैन आईआरएस, रमेश के दवे सेवानिवृत्त पीसीसीएफ शामिल है।

विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 26 करोड़ से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की। लाखा बंजारा झील के जीर्णोंद्धार एवं पुनर्विकास कार्यों, लाखा बंजारा की प्रतिमा, स्मार्ट सिटी गर्वनेंस/नगर पालिक निगम कार्यालय एवं दो ज़ोनल सेंटर का लोकार्पण किया। साथ ही जिला चिकित्सालय सागर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई