कोनी रतनपुर नेशनल हाईवे में भीषण सड़क हादसा, मौत

बिलासपुर:न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है यहां बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में सेंदरी रतनपुर नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ|
जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उरेंद्र लोनिया के रूप में की गई मृतक उरेन्द्र लोनिया की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां युवक की मौत की पुष्टि हुई। सूचना के अनुसार उरेन्द्र सेमरताल के भदौरिया खार का निवासी था और बताया जा रहा की युवक यू ट्यूबर था और उसे स्टंट करने का बड़ा शौक भी था और इसी स्टंट और तेज रफ्तार ने युवक की जान ले ली|
भीषण दुर्घटना में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोनी पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस सीसीटीवी फुटेज व गवाहों से जानकारी इकट्ठा कर रही है।





