कार चालक ने बछड़े को मारी टक्कर और घसीटा, गायों ने दौड़ाकर गाड़ी को रोका..

रायगढ़| मां आखरी मां होती है और एक मां अपने बच्चे से कितना प्यार करती है, इसकी कई मिसालें अब तक देखी जा चुकी हैं। रायगढ़ जिले में बेजुबान मवेशियों का दिल छू लेने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो मां की ममता का एक बेहतर उदाहरण है। स्टेशन चौक पर एक बछड़े को टक्कर मारने के बाद उसे घसीटते हुए ले जा रही कार को मौके पर मौजूद अन्य गायों ने दौड़ा लिया। गायों ने कार के आगे पहुंचकर उसे रोक लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे से बछड़े को निकालकर उसका उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि स्टेशन की तरफ से आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े बछड़े को टक्कर मार दी। बछड़ा कार में फंस गया और चालक उसे घसीटते हुए ले जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद गायों ने कार को दौड़ा लिया। गायें कार के आगे पहुंच गईं और कार को रोक लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार को एक तरफ से उठाया और कार के नीचे फंसे बछड़े को निकालकर उसे उपचार के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, बछड़े के पेट में चोट आई है और उसका एक पैर टूट गया है। लोग घायल बछड़े को जिस जगह उपचार के लिए ले गए बाकी गाय भी वहां जा पहुंचीं और घायल बछड़े को चाटने के अलावा उसका उपचार करने वालों को भी सूंघते चाटते देखा गया। मानो वो अपनी भाषा में बछड़े की जान बचाने वालों का धन्यवाद कहती हों।

विश्व हिंदु संगठन के सदस्य जगजोत सिंह भल्ला ने बताया, ‘हमें आज सवा दो बजे के आसपास सूचना मिली कि सुभाष चौक के पास एक कार को रोका गया और उस कार के नीचे एक बछड़ा फंसा हुआ है, जिसे कार चालक बहुत दूर से घसीटते हुए लेकर पहुंचा है। कार चालक का नाम सलीम अंसारी बताया जा रहा है। इस घटना में बछड़े को बहुत गंभीर चोट आई है। हम इस मामले में कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। गाड़ी चालक के द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई