सड़क पर उतरा CM मोहन का हेलीकॉप्टर, असली वजह निकली कुछ और..

इंदौर। इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकॉप्टर एमआर-12 रोड पर बीच सड़क पर उतरा, अचानक सड़क पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लवकुश चौराहे से बायपास को जोड़ने वाली यह सड़क इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा बनाई जा रही है।

सड़क के 50 सालों तक यथावत रहने का दावा

अधिकारियों ने दावा किया था कि सड़क के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल उपयोग किए गए हैं, जिससे यह सड़क 50 सालों तक यथावत रहेगी। 60 मीटर चौड़ी और 9 किमी लंबी यह सड़क लवकुश चौराहे से बायपास को जोड़ती है। इस सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपया है।

गुणवत्ता जांचने उतरे सीएम

इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष मुख्यमंत्री के साथ इस सड़क पर पहुंचे और इसकी मजबूती और उपयोगिता की जानकारी उन्हें दी। सड़क की गुणवत्ता की जांच करने के लिए मुख्यमंत्री ने वहीं हेलीकॉप्टर उतारने का निर्णय लिया।

लोगों की लगी भीड़

सीएम का हेलीकॉप्टर उतरते ही सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना लोगों के लिए चौंकाने वाली थी, क्योंकि आमतौर पर सड़क पर हेलीकॉप्टर नहीं उतारे जाते हैं। सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा, सीएम ने सड़क की गुणवत्ता को देखा और अधिकारियों से उसके निर्माण के बारे में जानकारी ली और यही से रवाना भी हो गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई