GST टीम की बड़ी कार्रवाई, सरिया से भरी ट्रक जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में जीएसटी की टीम ने बुधवार शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को पकड़ा, जो बिना बिलिंग के माल ले जा रहे थे। एक ट्रक में लोहे के पाइप और दूसरे में टीएमटी (थर्मो-मैकेनिकल ट्रीटेड) रॉड भरे हुए थे। दोनों ट्रकों को जीएसटी की टीम ने पुलिस थाना में खड़ा करा दिया। टीम ने बताया कि उनकी कार्रवाई लगातार जारी है और जो भी अवैध रूप से बिना बिलिंग के माल ले जाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाती है। जब जीएसटी की टीम से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले की जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

टीएमटी से भरा ट्रक लेकर जा रहे चालक, सीताराम यादव ने बताया कि वह उरला की ईश्वर टीएमटी से मध्य प्रदेश के डिंडोरी जा रहे थे, लेकिन वह यह नहीं बता सके कि माल कहां भेजा जा रहा था। इसी तरह दूसरे ट्रक चालक ने बताया कि उनका ट्रक लोहे के पाइप से भरा था, लेकिन वह यह भी नहीं बता सके कि माल कहां जा रहा था। इस कार्रवाई से क्षेत्र में जीएसटी की टीम की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button