Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

राजधानी में 4 बड़ी सड़क दुर्घटना, सुपरवाइजर समेत 4 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

रायपुर। रायपुर में 4 अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। ओवरटेक के दौरान 2 बाइक आपस में भिड़ गए, जिससे 2 युवकों का सिर फट गया। वहीं एक्सप्रेस-वे पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसा अभनपुर, सिविल लाइन और तिल्दा थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इनमें से एक युवक को ट्रेन से यात्रा करनी थी। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। तिल्दा थाना प्रभारी एसएस सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह 8 बजे चिचोली के खरोरा गांव निवासी सतीश डहरिया अपनी बाइक से जयप्रकाश यादव को लेकर तिल्दा रेलवे स्टेशन जा रहा था।

जयप्रकाश कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है, उसे रायगढ़ के लिए ट्रेन पकड़नी थी। ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी में तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। तुलसी गांव के पास एक ढाबे के सामने कार को सतीश ने ओवरटेक किया। तभी सामने से एक लूना आ गई। दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में जयप्रकाश और सतीश सड़क पर गिर गए। दोनों युवकों का सिर बुरी तरह फट गया। बुधवार दोपहर 11 बजे रायपुर के एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई।

ब्रेकडाउन हालत में खड़ी मिनी पिकअप को पीछे से आ रही तीन वाहनों ने एक के बाद एक टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो और दो टाटा एस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अभनपुर-रायपुर मार्ग पर ग्राम भेलवाडीह (गुरुकृपा ढाबा) के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवक की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि, मृतकों की शिनाख्त पंकज धृतलहरे और डेमन धृतलहरे ग्राम अमनेर अभनपुर के रूप में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई