कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, सिंघार बोले- कर्ज लेकर घी पी रही BJP सरकार..

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे। नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर विरोध जताया।। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने BJP सरकार पर कर्ज लेने और प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे “कर्ज लेकर घी पीने वाली सरकार” करार दिया।

जनता के साथ धोखा

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि “जब नेतृत्व कमजोर हो, तो कर्ज बोझ बनता है और जनता उसका खामियाजा भुगतती है। भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में जो किया है, वह न केवल वित्तीय अपराध है, बल्कि यह राज्य के भविष्य के साथ भी एक भयानक धोखा है।”

भाजपा सरकार कर्ज तो ले रही है, लेकिन विकास कर नहीं पा रही है ।

भाजपा सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है।

कटोरा लेकर भीख मांग रही सरकार

सिंघार ने कहा कि “भाजपा और उसके मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिर्फ राज्य को कर्ज के बोझ तले दबाया, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस कर्ज को जनता की खून-पसीने की मेहनत से भरे खजाने में बदल दिया। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया, और अब भी कटोरा लेकर भीख मांग रही है।”

विदेश जाकर कर्ज ले रही सरकार

मीडिया से बात करते हुए सिंघार ने कहा कि सरकार इतना कर्ज तो ले रही है लेकिन विकास नहीं कर पर रही है। जनता को सुविधा नहीं मिल रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, लाडली बहनों को योजना की किस्त नहीं मिल पा रही है लेकिन सरकार विदेशों में जाकर लगातार कर्ज ले रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button