MP में निमाड़ से होकर गुजरेगा Narmada Expressway, खंडवा-खरगोन सहित ये 11 जिले जुड़ेंगे

बड़वानी : प्रस्तावित नर्मदा एक्सप्रेस वे को लेकर पीएमओ में शिकायत के बाद अब इसका रूट पुन: संशोधित कर दिया गया है। अब एक्सप्रेस वे निमाड़ से ही होकर गुजरेगा। इससे निमाड़ के खंडवा, खरगोन, बड़वानी के अलावा आलीराजपुर जिला जुड़ेगा। सूत्रों के अनुसार इसे लेकर शासन द्वारा सर्वे कराया जा रहा है।

सर्वे कार्य जारी

बड़वानी के सामाजिक कार्यकर्ता डा. ओपी खंडेलवाल ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व पीएमओ में दस्तोवज के साथ इसकी शिकायत की थी। पीएमओ व मुख्यमंत्री ऑनलाइन में शिकायत के बाद संबंधित निर्माण व सर्वे एजेंसी ने इसमें संशोधन किया है। वर्तमान में इसे लेकर पश्चिम निमाड़ में सर्वे कार्य जारी है।

1206 किमी लंबा होगा एक्सप्रेस वे

करीब 1206 किमी लंबा यह एक्सप्रेस वे अमरकंटक के अनूपपुर से आलीराजपुर तक बनेगा। इससे 11 जिले लाभान्वित होंगे। इसमें अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद(नर्मदापुरम), हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और आलीराजपुर शामिल है।

मैप में किया गया सुधार

इससे 30 नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और जिलों की सड़कें कनेक्ट होगी। पूर्व में एक नक्शा प्रकाशित हुआ था, जिसमें इसे धार, झाबुआ से एक्सप्रेस वे को गुजरना बताया गया था। पीएमओ में पत्र भेजने के बाद इसमें सुधार किया गया है। यह जानकारी मिली है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button