मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, सैन फ्रांसिस्को में 73 की उम्र में ली आखिरी सांस..

नई दिल्ली: भारतीय संगीत के दिग्गज तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उनको गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते अमेरिका के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। जाकिर हुसैन के निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने शोक संवेदना जाहिर की है।

ब्लड प्रेशर और हृदय की समस्या

रिपोर्ट्स के अनुसार, जाकिर हुसैन लंबे समय से ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे थे। करीब दो साल पहले हृदय में ब्लॉकेज के कारण डॉक्टरों ने स्टेंट लगाया था। अब उनकी स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लंबे समय से अमेरिका में निवास

उस्ताद जाकिर हुसैन पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह भारत और विदेश में अपने अभूतपूर्व संगीत योगदान के लिए जाने जाते हैं। उनकी तबला वादन की कला ने भारतीय संगीत को विश्व पटल पर एक विशेष पहचान दिलाई है।

पुरस्कारों से सुसज्जित सफर

जाकिर हुसैन को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी, ग्रैमी, पद्म श्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण जैसे अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनके योगदान को संगीत जगत में बहुत सम्मान मिलता है। संगीत प्रेमी और उनके चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे, उस्ताद के चले जाने से संगीत जगत में एक जगह खाली हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button