बिलासपुर में हड़कंप! भाजपा-कांग्रेस नेता और कारोबारी शराब पीते रंगे हाथ पकड़े

बिलासपुर : जाम छलकाते नेताओं और कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ भवन का है, जहां शराब पीते भाजपा-कांग्रेस नेताओं के साथ ही कारोबारियों को पुलिस ने पकड़ा है। एसपी को मिली शिकायत पर ये एक्शन हुआ है। छापेमारी भाजपा-कांग्रेस नेता सहित चार लोगों को गार्डन में शराब पीते पकड़ा है। सभी आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक शराबियों के जमावडे की खबर यहां स्थानीय लोगों ने ही एसपी को दी थी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन CSP और प्रशिक्षु आईपीएस निमितेश सिंह ने छत्तीसगढ़ भवन में छापा मारा। इस दौरान गार्डन में अलाव जलाकर शराब पीते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।जिन लोगों पर कार्रवाई हुई, उसमें राजेंद्र नगर निवासी कांग्रेस नेता धर्मेश शर्मा, चांटापारा के भाजपा नेता व होटल व्यवसायी शरद शर्मा, नेहरू नगर निवासी संजय महेश्वरी, राजीव गांधी चौक निवासी एसके तिवारी व दो अन्य शराब पीते मिले। पुलिस सभी को पकड़ कर थाने ले गई। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर से उनकी जांच कराई, तब चार लोग शराब के नशे में मिले।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button