एग्रीकल्चर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुंगेली का रहने वाला था मृतक

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र विवेक अनंत सेकंड ईयर में पढ़ाई करता था। वहीं छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला अजिरमा स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय का है। जहां के हॉस्टल में मृतक छात्र विवेक अनंत रहकर पढ़ाई करता था। सुबह 8 बजे उसके दोस्त मिलने रूम पहुँचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दोस्तों ने खिड़की की तरफ से जाकर देखा तो विवेक अनंत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा।

दोस्तों ने मृतक छात्र के शव को फंदे से उतारकर तुरंत अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, छात्र मुंगेली जिले का रहने वाला था। इसकी जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। वहीं गांधीनगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई