शादी किन्नर से करा दी, दहेज एक्ट भी लगाया, जीने की हिम्मत नहीं बची… ढाई पेज का सुसाइड नोट लिख युवक ने की आत्महत्या

शिवपुरी: पिछोर थानांतर्गत बड़ा बाजार निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले एक ढाई पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने उल्लेख किया है कि उसकी शादी एक महिला किन्नर से करा दी गई। उसने कभी भी उसके साथ दांपत्य संबंध नहीं बनाए और दूसरी तरफ दहेज एक्ट भी दर्ज करवा दिया। अब वह जीवित रहने की हिम्मत छोड़ चुका है।

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार निवासी जाफिर खान उम्र 40 साल का शव उसके घर में कमरे में लटका मिला। युवक की शादी 20 जून 2023 को झांसी निवासी तनवीर नाम की महिला से हुई थी।

शादी के बाद से ही संबंध खराब

शादी के बाद से ही उसके व उसकी पत्नी के बीच संबंध नहीं चल रहे थे। आए दिन घर में कहासुनी होती थी। इसी बीच तनवीन ने उसके व उसके स्वजनों के खिलाफ दहेज प्रकरण दर्ज करवा दिया, जिससे उसकी परेशानी बढ़ती चली गई। अंतत: उसने गुरुवार की रात आत्महत्या कर ली। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

मेडिकल जांच कराने से हो जाएगा स्पष्ट

युवक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी पत्नी तनवीर को महिला किन्नर बताया है। उसने लिखा है कि अगर पुलिस कस्टडी में उसकी पत्नी का मेडिकल करवाया जाए तो सब स्पष्ट हो जाएगा। उसे धोखा देकर उसकी शादी तनवीर के साथ कराई गई थी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई