राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने आम सभा को किया संबोधित, साय सरकार के 1 साल का रिपोर्ट कार्ड किया पेश, पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर साधा निशाना, पढ़े क्या कहा?

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मै माता कौशल्या के जन्मस्थान और भगवान राम के ननिहाल स्थान आया हूं। इस पवित्र भूमि को नमन करते हुए अपनी बात करूंगा। संसद हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, आज से 23 साल पहले 13 दिसंबर को भारत के संसद पर आतंकवादियों ने हमला किया था। उस दुर्भाग्यपूर्ण हमले में कुछ लोगों की शहादत हुई, आज उनको हम नमन करते हैं। 13 दिसंबर को साय सरकार भी बनी और आज हम सरकार के उपलब्धियों को लेकर आपके बीच है। हम सत्ता का उपयोग करके जनता की सेवा करते है। कांग्रेस पार्टी सत्ता का उपभोग करती है, यही अन्तर दोनों पार्टियों में है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल के करप्शन की सरकार थी तो राहुल गांधी ने 72 हजार सालाना देने की बात कही थी। कांग्रेस की सरकार में मिला क्या? हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना से 1-1 हजार देने की बात कही थी। जिसे हमने सरकार में आते ही पूरा किया। आपने जिसे सत्ता में बिठाया है, उसके रहने और नहीं रहने से क्या फायदा होगा। इसका भी मूल्यांकन करना चाहिए। बीजेपी सिर्फ विकास की राजनीति करती है। भाजपा लोगों की सेवा के लिए बनी है। कांग्रेस पार्टी लोगों का हक छीनकर मेवा खाने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी को आराम दो, यहां बैठे लोगों को काम दो। जो काम कर रहे हैं, उनको मौका दो। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस का खोटा सिक्का नहीं चलेगा। कांग्रेस के लोग कहते थे महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी। योजना तो बंद नहीं होगी, लेकिन कांग्रेस का भविष्य बंद हो जाएगा।

जनसंपर्क के वीडियो का किया गया विमोचन

जनसंपर्क विभाग द्वारा बनाए गए वीडियो का विमोचन किया गया। एक साल बेमिसाल टैग लाइन पर यह वीडियो बनाया गया है। वीडियो में सरकार की उपलब्धियों को पिरोया गया है। जिसमें 1124 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, अतिथियों की रिमोट बटन दबाकर दी सौगात, पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की लाइव सैंड आर्ट की प्रस्तुति। सरकार की योजनाओं को सैंड आर्ट में उकेरा गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज का यह आयोजन महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। एक वर्ष में साय सरकार ने मोदी की बड़ी गारंटी पूरी की। CM के नेतृत्व में सरकार अविरल गति से विकास के नए आयाम तय कर रही है। मैं CM और मंत्री मंडल के सदस्यों को बधाई देता हूं. एक साल पहले आज के दिन सीएम ने संकल्प लिया था। छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, यह संकल्प पूरा हो रहा है।

जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका

CM साय छत्तीसगढ़ी में संबोधन देते हुए कहा कि, आज छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। श्री नड्डा के नेतृत्व में हिमाचल, ओडिशा, महाराष्ट्र में सरकार बनी। आज एक साल पहले इसी स्थान पर शपथ समारोह हुआ था। जनता का जन सैलाब उमड़ा था. कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के बाद जनता आशीर्वाद देने आई थी। मैं देव तुल्य जनता को धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस ने 36 वादों में एक भी वादे पूरे नहीं किए। छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। 18 लाख लोगों को PM आवास से वंचित कर दिया था। कांग्रेस ने गरीबों का हक छिनने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने तब नारा दिया था कि, अऊ नई सहिबो बदल के रहीबो। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका। तत्कालीन कांग्रेस सरकार बहुत ओवर कॉन्फिडेंट थी। मगर जनता ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को सबक सिखाया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय IND vs NZ CT 2025 फाइनल: रोमांचक मुकाबले के बीच ग्लैमर का तड़का, फैंस ने की कैमरामैन की तारीफ!
होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय IND vs NZ CT 2025 फाइनल: रोमांचक मुकाबले के बीच ग्लैमर का तड़का, फैंस ने की कैमरामैन की तारीफ!