Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

1 साल के कार्यकाल पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई उपलब्धियां, लाडली बहनों को दिए 19212 करोड़, 40 लाख किसानों को देंगे सोलर पंप

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार का एक साल पूरा होने पर अपनी उपलब्धियां गिनाई है। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में पत्रकारवार्ता में मीडिया को इसकी विस्तार से जानकारी दी है। डॉ मोहन ने कहा कि-अटल जी की जयंती पर 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। नदी जोड़ो परियोजना को आगे बढाया है। अटल जी की परिकल्पना को पीएम मोदी साकार कर रहे हैं। केन-बेतवा की अड़चनें दूर कीं। इससे मप्र के 11 जिले जुड़े हैं। कुल 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। काली सिंध, चंबल, पार्वती को जोड़ा जाएगा। हम नदियों की जलराशि का सदउपयोग करेंगे। राज्य के अंदर की नदियां भी जोड़ी जाएंगी। सीएम डॉ मोहन ने कहा कि- शिप्रा जल के संग्रह की योजना बनी है। शिप्रा में सतत जलधारा रहेगी। खान नदी का पानी गम्भीर के क्षेत्र में रोका जाएगा। इंदौर मिल के मजदूरों की अटकी राशि दिलवाई। 24 लाख को भू अधिकार पत्र दिए। रजिस्ट्री होते ही साइबर तहसील से नामांतरण होगा। गेहूं पर 125 रुपए बोनस की घोषणा की। एक लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। किसानों को स्वयं बिजली मिलेगी। कुलपतियों को कुलगुरु बनाया गया। एक वाक्य में कह दिया गया था मैं तुम्हारे कुलपति का पति हूं। इस कारण नाम बदला है।

ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे

मध्यप्रदेश में निवेश से 3 लाख युवाओं को रोजगार मिलेंगे। 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज मिले है। हर कॉलेज को बस दी गई हैं। डेयरी से सम्बंधित कोर्स जबलपुर के बाद अन्य कॉलेजों में ले जाया जाएगा। अंकसूची, टीसी की व्यवस्था ऑनलाइन की है। लाड़ली बहनों को अब तक 19212 करोड़ दिए गए। लाड़ली बहनों को राशि देने के लिए आय के साधन बढ़ाए गए हैं। जिला स्तर पर उद्योग अभियान चलेगा। अभियान सम्भाग से नीचे लाया जाएगा। 2025 उद्योग वर्ष है। 24-25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट होगी। समृद्ध संस्कृति पर सरकार का फोकस है। भोपाल बीआरटीएस हटाया गया है। खुले में मांस बिकना बंद हुआ। लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा है। मेडिसिटी कंसेप्ट लेकर आए और एयर एंबुलेंस की सुविधा दी गई।

किसानों को सोलर पंप देंगे

सीएम डॉ मोहन ने कहा कि रातापानी टाइगर रिजर्व मिला है। नए साल तक माधव टाइगर रिजर्व को दर्जा मिलेगा। मप्र का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। हाथियों के सम्बंध में रास्ता निकालने के लिए असम जाएंगे। देश में सबसे अधिक धार्मिक पर्यटन क्षेत्र उज्जैन बना है। आम दिनों में भी हर दिन 2 लाख लोग इंदौर आ रहे है। वंदे मेट्रो लाने पर काम किया जा रहा है। 4 साल में 40 लाख किसानों को सोलर पंप देंगे। सोलर योजना से सरकार 25 हजार करोड़ का खर्चा बचाएगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि- एक साल पहले डॉ मोहन यादव सीएम बने थे। बीजेपी ने भी सरकार के साथ कदमताल किया, डबल इंजन की सरकार में मोहन जी ने महिला, किसान, युवा, गरीब पर फोकस किया। महिलाओं को 35% आरक्षण से लेकर कई सौगातें दीं। इन्वेस्टर सम्मिट से लोकल उद्योगपतियों को मौका दिया, संस्कृति के लिए काम किया। इस अवसर पर वीडी शर्मा, डिप्टी सीएमद्वय जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई