Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रीवा में 14 हजार की रिश्वत लेते हुए SDM का रीडर पकड़ाया, पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए मांगे थे पैसे..

रीवा: जिले के त्यौंथर तहसील में पदस्थ एसडीएम का रीडर तहसीलदार के फैसले के विरुद्ध स्टेट दिलाने के लिए 14,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद एसडीएम के रीडर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

लोकायुक्त टीम ने एसडीएम के रीडर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले को जांच में ले लिया है। लोकायुक्त टीम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गत दिनों लोकायुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदक मझिगवां के रहने वाले उमेश कुमार शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी।

रंगे हाथ पकड़ा गया रीडर

जिसके अनुसार शशि विश्वकर्मा (खंड लेखक एवं रीडर अनविभागीय अधिकारी राजस्व त्यौंथर, रीवा) तहसीलदार द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध स्टे दिलाने के एवज में बीस हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। मोल भाव करने के बाद मामला 14,000 तय हो गया। बुधवार की दोपहर कार्यालय में आरोपी के कक्ष में कार्रवाई करते हुए रीडर को रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसडीएम से पक्ष में आदेश करने के एवज में रिश्वत

आरोपी शशि कुमार विश्वकर्मा ने शिकायतकर्ता से संयुक्त खसरा नंबर 329 बटांक के नक्शा तरमीम के लिए तहसीलदार त्यौंथर द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी त्यौंथर के न्यायालय में विचाराधीन राजस्व प्रकरण में शिकायतकर्ता के पक्ष में एसडीएम से आदेश करने के लिए 20, 000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी।

जिसका सत्यापन लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार द्वारा कराया गया। शिकायत सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को प्रवीण सिंह परिहार के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी को 14,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई