पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर आए नजर…

रायपुर। सोशल मीडिया में महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ही दुबई में हैं। दरअसल, वहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों के दिखने के बाद ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगे।
सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने पहुंचे थे। दुबई के ले मेरेडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।





