Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

राजगढ़ में चोरों को पकड़ने पहुंची 3 राज्यों की पुलिस पर हमला, 8 घायल…

राजगढ़। राजस्थान व हरियाणा में पिछले दिनों चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आधा दर्जन आराेपितों को पकड़ने के लिए राजस्थान, हरियाणा व राजगढ़ जिले की पुलिस ने बोड़ा थाने के गांव गुलखेड़ी में दबिश दी। दबिश के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें अजमेर व राजगढ़ जिले के 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने 41 नामजद लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

राजस्थान-हरियाणा में लाखों रुपये की चोरी

पुलिस के मुताबिक बोड़ा थाने के गुलखेड़ी गांव के आधा दर्जन बदमाशों ने नवंबर के अंतिम सप्ताह व दिसंबर के प्रथम सप्ताह में राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भिलवाडा व हरियाणा के भिवानी थाना क्षेत्रों में चोरी की वादातों को अंजाम दिया था। बदमाशों ने लाखों रुपये की चोरी की थी। संबंधित थानों में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए थे।

चोरों को पकड़ने राजगढ़ पहुंची थी पुलिस

इसके बाद अजमेर, जयपुर, भिलवाड़ा व भिवानी जिले की पुलिस राजगढ़ जिले में पहुंची थी। जहां से राजगढ़ जिले की पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार सुबह बदमाशों को पकड़ने के लिए गुलखेड़ी गांव में दबिश दी।

दबिश की भनक लगने के साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया। पथरवार के दौरान टीआइ सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।पुलिसकर्मियों के घायल होने के साथ ही दबिश देने गई पुलिस को वापस लौटना पड़ा।

8 पुलिसकर्मी हुए घायल

पथराव में जो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं उनमें अजमेर सिटी थाने के प्रधान आरक्षक रामनिवास व एएसआइ भीमसिंह, करनवास थाना प्रभारी रमेश जाट, पचोर थाने के सैनिक मदनलाल, करवास थाने की गायत्री, बोड़ा थाने की आरक्षक पूजा, पचोर थाने के अक्षय रघुवंशी, अजमेर, जयपुर, आरक्षक प्रदीप बोड़ा घायल हो गए।

40 लाख से अधिक की चोरी की थी

बोडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने अजमेर, जयपुर, भिलवाडा व भिवानी थाना क्षेत्रों में नवंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 40 लाख से अधिक की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।नयहां के बदमाशों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में पहुंचकर चोरियां की थीं।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरियां करने के कारण संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस ने नकुल, कोईनूर वराजू नामक युवकों सहित आधा दर्जन लोगों पर प्रकरण दर्ज किए थे। उन्हीं की तलाश के लिए पुलिस मंगलवार को गांव पहुंची थी।

कहां कितने की चोरी को दिया था अंजाम

  • भिवानी थाना क्षेत्र में नवंबर के अंतिम सप्ताह में 6 लाख की चोरी की
  • राजस्थान के भिलवाडा थाना क्षेत्र में 25 नवंबर को 10 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
  • राजस्थान के अजमेर सिटी थाना क्षेत्र में 28 नवंबर को 7 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
  • राजस्थान के अजमेर सिटी थाना क्षेत्र में 02 दिसंबर को 3.50 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
  • राजस्थान के जयपुर थाना-2 क्षेत्र में 27 नवंबर व 2 दिसंबर को 14 लाख की चोरी को अंजाम दिया।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई