शाम तक मरीजों का किया इलाज, सुबह मिली युवा डॉक्टर की लाश; खुद के लिए नहीं ढूंढ पाए कार्डियोलॉजिस्ट..

उमरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताला में पदस्थ एक युवा डॉक्टर शासकीय निवास मानपुर में मृत अवस्था मे मिले हैं। सहकर्मियों के अनुसार डॉ राहुल वर्मा रात को बिल्कुल स्वस्थ थे ,कई स्वास्थ्य कर्मियों से सामान्य बातचीत भी हुई है, सुबह उनकी मृत्यु हो गई है। उन्हें कोई गंभीर बीमारी का पता नहीं चला है।

जानकारी के अनुसार डॉ को ब्लड प्रेसर आदि की शिकायत हालिया दिनों में रही है, किसी कार्डियोलॉजिस्ट को दिखाने दूसरे डॉक्टर ने परामर्श भी दिया था, परन्तु व्यस्तता की वजह से नहीं दिखा पाए थे। रविवार की सुबह जैसे ही डॉक्टर्स को जानकारी लगी, वैसे ही उन्हें मानपुर अस्पताल लाया गया, परन्तु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के असामयिक मृत्यु के पीछे हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

ताला स्वास्थ्य केंद्र में पदस्त डॉ राहुल वर्मा अविवाहित थे। घटना की जानकारी उनके परिजनों को पन्ना (अजयगढ़) में दे दी गई है। जल्द ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचेंगे, जहां उनके शव को सुरक्षित रखा गया है।

जिले में एक तरफ डॉक्टर्स की कमी और उसमें एक अच्छे डॉक्टर की असामयिक मौत जिले के लिए बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। डॉ राहुल वर्मा की अचानक मौत से पूरे डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों में शोक की लहर है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button