पत्नी ने ऐसा क्या किया कि पति ने निर्वस्त्र कर हत्या कर दी, पुलिस ने खोला राज..

कोरबा। शराब के नशे में धुत पति ने चरित्र संदेह पर अपनी प्रेम विवाहिता पत्नी की डंडा से जमकर पिटाई कर दी। पत्नी की मौत हो जाने पर उसके शरीर में पत्थर बांध कर बांध में डाल दिया।

पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव बाहर निकाला और आरोपी पति को गिरफ्तार किया। मामला पाली थाना अंतर्गत ग्राम धौंराभाठा का है।

चरित्र शंका में टूट गया परिवार

  • उमाशंकर 35 वर्ष ने लगभग 12 वर्ष पहले ईश्वरी 32 वर्ष के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उमाशंकर पत्नी के साथ अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर लांघी नदी किनारे घर बना कर रहने लगा।
  • दोनों का 11 वर्ष का एक पुत्र भी है। विवाह के वक्त उमाशंकर भारी वाहन चला कर जीवन यापन करता था, पर पिछले कुछ दिनों से शराब पीने का आदी हो गया था। 30 नवंबर की शाम उसने पत्नी ईश्वरी की डंडे से पिटाई कर दी।
  • ईश्वरी की आवाज सुन कर आसपास के लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी उमाशंकर की मां को दी। मां घर पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया। घटना के दूसरे दिन एक दिसंबर को ईश्वरी गायब हो गई।
  • बेटे ने पिता से मां के बारे में पूछताछ की, तो उमाशंकर ने कहीं चले जाने की बात कही। पाली पुलिस ने ईश्वरी के लापता होने का जानकारी मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की।
  • संदेह के आधार पर उमाशंकर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उमाशंकर पहल तो टालमटोल करता रहा, फिर दो दिसंबर को उसने पत्नी का मार कर नकटी बांध में फेंकना कबुल लिया।

निर्वस्त्र अवस्था में मिली लाश

इस पर पुलिस ने राज्य आपदा प्रबंधन टीम (एसडीआरएफ) को पानी में शव की तलाश शुरू। बुधवार को नकटी बांध से एसडीआरएफ की टीम ने ईश्वरी की लाश निर्वस्त्र अवस्था में पत्थर से बंधे हुए बरामद की। वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जा रही है। उमाशंकर अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था और इसकी वजह से दोनों के मध्य अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हुआ, तब उमाशंकर ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी।

गुमराह करने लिखाई लापता की रिपोर्ट

ईश्वरी की मौत होने पर शव ठिकाने के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने का प्रयास किया। रविवार को अपनी मां के साथ पाली थाना पहुंचा और ईश्वरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराया। इस बीच उसके पुत्र ने मां के संबंध में कई बार पूछताछ किया, पर उसे भी कुछ नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button