VIP रोड में कार और ऑटो की टक्कर, दोपहिया सवारों पर पलटी ऑटो, 3 गंभीर रूप से घायल

रायपुर। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित फुंडहर चौक पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब पहले एक कार और ऑटो की टक्कर से ऑटो सड़क पर पलट गया। इसी बीच तेज रफ्तार स्कूटर, जो ऑटो के पास से गुजर रही थी, पलटे हुए ऑटो से टकरा गई। स्कूटर पर तीन लोग सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए।इस दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस को पहुंचने में 20 मिनट से अधिक का समय लग गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायलों कोअस्पताल पहुंचाया। घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button