Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सर्व हिंदू समाज का बंग्लादेश में हो रहे हिंसा पर आक्रोश रैली तीन को..

मुंगेली : सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में तीन दिसंबर को बंग्लादेश में हिंसा पर आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसे लेकर बैठक हुई इसमें ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा यह आक्रोश रैली भारत के नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे हिंसा के विरुद्ध एक जन जागरण अभियान है।
उन्होंने कहा हिंदुओं पर कट्टरपंथियों द्वारा लगातार हिंसा, लूटपाट ,अनाचार व आगजनी की घटनाए हो रही हैं, इसे लेकर सम्पूर्ण भारत में आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में तीन दिसंबर को सर्व हिंदू समाज द्वारा देशव्यापी आक्रोश रैली व भारत सरकार को ज्ञापन सौंपकर अंतरराष्ट्रीय हिंसा के विरुद्ध दबाव बनाकर एक नीति स्थापित करने के लिए आग्रह करना है। इसमें हिंदू धर्म संस्कृति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में सर्व समाज द्वारा हिंसा के विरोध में, प्रदर्शन व आक्रोश रैली, निकाली जाएगी।
आक्रोश रैली के माध्यम से बनाएंगे दबाव
बैठक में कई महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं, इसमें समाजसेवी नरेश अग्रवाल ने सर्व हिंदू समाज का आह्वान किया और उन्होंने विश्व केके सामने हिंदू समाज को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंसा व कट्टरपंथियों द्वारा लगातार लूटपाट, आगजनी व अनाचार की समस्या पड़ोसी देश में बनी हुई है और थमने का नाम नहीं ले रहा जो कि हमारे सर्व समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक विषय है व यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में यह और भी भयावह स्थिति बन सकती है, अतः हमें बांग्लादेश में रह रहे लोगों की हक की लड़ाई लड़ने एकत्रित होकर,भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे बांग्लादेश में हो रहे अनाचार पर अंकुश लग सके। इसी प्रकार समाजसेवी आकाश परिहार ने कहा कि हमें एक पूरी कार्ययोजना तैयार कर अपनी बातें आक्रोश रैली के माध्यम से भारत सरकार तक पहुंचानी है,व एक माध्यम तैयार करना है कि भविष्य में भी विश्व के किसी भी हिस्से में हिंदू समाज पर अत्याचार हो तो सम्पूर्ण भारत वासी एकजुट होकर आवाज उठा सकते हैं। समाजसेवी शैलेश पाठक ने अपना विचार रखते हुए कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं, यदि हम आज अपने समाज के लिए नहीं जागें तो भविष्य में भी जगने की संभावनाएं कम प्रतीत होगी, अतः सर्व हिंदू समाज से आग्रह है कि अब ही जाग उठें व हमारी वसुधैव कुटुम्बकम की परिभाषा को चरितार्थ करते हुए विश्व के किसी भी कोने में हो रहे हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाएं।
आह्वान समाज को होना होगा एक
सुशील शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर जोर देकर एक होना चाहिए ताकि सरकार के सम्मुख संख्या बल को प्रस्तुत किया जा सके। संदीप ताम्रकार ने कहा कि हम सभी हिंदू एक हैं, हमारे ऊपर आने वाला संकट जातिवाद नहीं होता है बल्कि सर्व समाज को एक रूप में आती है, हिंदुत्व की अस्मिता को लेकर यदि हमने आज चिंता नहीं की तो भविष्य में गंभीर रूप देखना पड़ सकता है, बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार जैसी स्थिति भारत न आए इसके लिए हमें एक होना आवश्यक है, क्योंकि की पड़ोसी देश में चल रहे हिंसा भयंकर रूप से देखने में आ रहा है।इस आयोजन में मातृशक्ति को भी पुरजोर विरोध करने बड़ी संख्या में आगे आना होगा।
इसमें राजनीति का भाव न लाते हुए सर्व समाज को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार कश्यप ने संबोधित किया। में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंगल भवन राजपूत समाज, पड़ाव चौक बाइपास में एकत्रिकरण होकर पड़ाव चौक में सभा का आयोजन करते हुए बलानी चौक,पुराना बस स्टैंड होते हुए दाऊपारा चौक पर पुनः एक सभा आयोजित किया जाना है तत्पश्चात भारत सरकार के नाम बांग्लादेश में हिंसा पर रोक लगवाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवस पर रमेश कुलमित्र, कीर्ति वैष्णव,बंटी जायसवाल, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, आकाश सोनी,दीपक कुमार,राणा सिंह, पद्मराज सिंह,बंटी मक्कड़, रामशरण यादव,यशवंत सिंह, खेमेश्वर पुरी गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई