मेट्रोमोनियल पर राहुल नाम बताकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म..

जबलपुर। मोहम्मद हुसैन ने राहुल बनकर एक युवती से मित्रता की। दोनों की पहचान मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। युवक ने विवाह के बायोडाटा में अपने नाम और धर्म को लेकर गलत जानकारी दी थी। इससे भ्रमित युवती ने आरोपित से बातचीत आरंभ कर दी।

आरोपित के विवाह प्रस्ताव के बहकावे में आकर होटल में मिलने चली गई। जहां, पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिर विवाह के लिए कहने पर उसे धमकाने लगा। इस बीच युवती को आरोपित की सच्चाई पता चल गई।

37 साल की युवती ने कराया था मेट्रोमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन

शुक्रवार को वह लार्डगंज थाने पहुंची और आरोपित मोहम्मद हुसैन उर्फ राहुल के विरुद्ध शिकायत की। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म, धमकाने एवं एससीएसटी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है। 37 वर्षीय युवती ने विवाह योग्य पात्र की तलाश के लिए एक मेट्रोमोनियल साइट पर ऑनलाइन पंजीयन कराया। उसमें अपना विवरण अपलोड किया।

साइट के जरिए ही एक-दूसरे को दिए मोबाइल नंबर

कुछ दिन बाद राहुल नाम के एक युवक ने मेट्रोमोनियल साइट पर युवती की प्रोफाइल पर रुचि प्रदर्शित की। उसके प्रस्ताव को युवती ने स्वीकार किया। उसके बाद दोनों के बीच मेट्रोमोनियम साइट के माध्यम से बातचीत आरंभ हुई। कुछ दिन बाद दोनों के मध्य फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ।

रेस्टोरेंट में हुई थी मुलाकात

लगभग एक वर्ष तक दोनों बातचीत करते रहे। दोनों विवाह के लिए एकमत थे। इस पर शहर के एक रेस्टोरेंट में मुलाकात की। विवाह को लेकर अंतिम सहमति व्यक्त किया। युवक-युवती ने विवाह की बात को आगे बढ़ाने के स्वजन से बातचीत की तैयारी की।

लॉज में मिलने बुलाया और दुष्कर्म किया

इस मामले में बातचीत के बहाने से युवक ने 22 सितंबर को युवती को दर्पण लाज में मिलने के बुलाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक ने धीरे-धीरे बातचीत करना कम कर दिया। युवती जब भी फोन करके विवाह की बात कहती तो वह टाल देता।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button