कंचनपुर रोड पर आमने-सामने की टक्कर, एक युवक की मौत

रायगढ़। कंचनपुर रोड पर एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। दो बाईक का आमने सामने से जबरदस्त भीड़त हो गया। इससे 1 युवक की मौके पर मौत हो गई, तो उसका साथी घायल हो गया। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकार के मुताबिक कंचनपुर का रहने वाला घसियाराम राठिया 25 साल कल शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी को लेने के लिए के गुमड़ा जा रहा था। तभी कंचनपुर चौक के पास उसका साथी सुरेन्द्र सारथी उससे लिप्ट मांगा और उसके साथ बाईक पर पीछे बैठ गया। इसी दौरान कंचनपुर रोड मेन रोड पर सामने से आ रही है बाईक क्रमांक सीजी 13 बी 3054 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे घसिया राम के जबड़े व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट पहुंची। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुरेन्द्र सारथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरेन्द्र ने मामले की सूचना घसिया राम के परिजनों को दी। उसके परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह अस्पताल ले गए। इसके बाद घायल ने घटना की जानकारी थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि बाईक चालक घटना को अंजाम देकर भाग निकला।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button