Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कोरबा में छात्रा से गैंगरेप का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि आरोपी युवक ने नाबालिक स्कूली छात्रा को अपने दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी के दोस्त ने दोनों का अश्लील वीडियों भी बनाया था। उसके बाद छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने तीसरे साथी को अश्लील वीडियों दे दिया था। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये पूरा मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को शाहिद अंसारी नामक युवक ने दोस्ती के झांसे में ले लिया था। आरोप है कि शाहिद अंसारी ने छात्रा को झांसे में लेकर 4 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को अपने दोस्त रामचरण साहू के घर पर ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान शाहिद अंसारी के दोस्त रामचरण साहू ने उनका अश्लील वीडियों बना लिया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि इसके बाद रामचरण साहू आपत्तिजनक वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

छात्रा ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटना में शाहिद अंसारी, रामचरण साहू ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, जबकि उनका तीसरे साथी ताकीद अली ने उनका साथ दिया। पीड़ित नाबालिग छात्रा के इस आरोप के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और अश्लील वीडियों जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड पर आज तीनोें आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई