पिंकी बाई के पर्स में 4 पिस्टल, पुलिस ने तलाशी ली तो रह गई हैरान..

बुरहानपुर। जिले की खकनार थाना पुलिस ने शनिवार शाम उत्तर प्रदेश के शाहगंज निवासी एक महिला तस्कर के पास से पाचोरी में बनी चार पिस्टल बरामद की है। आरोपित 45 वर्षीय महिला पिंकी बाई को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस उससे हथियार बेचने और खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है।

थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि पाचोरी व आसपास के क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी रोकने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। शनिवार को टीम को नायर फोटे पर थी, संदिग्ध लगने पर महिला के थैले की तलाशी ली गई, तो उससे चार पिस्टल बरामद हुए। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है। उसके नंबर की साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button