Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

मंडी में प्याज 4000 रुपये क्विंटल पार, रिटेल में 60 रुपए किलो पर पहुंचे दाम

होलसेल में प्याज 45 से 50 रुपए किलो मिल रहा है। रिटेल में नया प्याज 50 रुपए और पुराने प्याज के दाम 60 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। अच्छी आवक होने और दूसरे राज्यों में प्याज की मांग ज्यादा होने की वजह से किसानों को प्याज के दाम अच्छे मिल रहे हैं। हालांकि, आम आदमी की आंखों में प्याज आंसू ला रहा है।

मंदसौर। लहसुन और गेहूं के साथ ही अब प्याज के दामों से भी किसान खुश हैं। मंदसौर के प्याज की मांग देश के कई राज्यों में बनी हुई है। मांग तेज होने से दामों में उछाल आ गया है, जिससे किसान खुश हैं। मंडी में प्याज के दाम 4500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। रिटेल में अच्छी क्वालिटी के प्याज की कीमत 50 से 60 रुपए किलो हो गई है।

मंदसौर मंडी में प्याज की आवक प्रतिदिन 3,500 से 4,000 कट्टे की हो रही है। इसके साथ ही अब प्याज के दाम भी किसानों को खुश कर रहे हैं। प्याज के दाम अधिकतम दाम 4,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इसके साथ ही आवक भी बढ़ने लगी है।

किसानों को मिल रहे हैं अच्छे दाम

प्याज के दाम बढ़ने से खुश किसान कह रहे हैं कि दाम अच्छे मिलने से लागत भी निकल रही है और लाभ भी मिल रहा है। बुधवार को मंडी में प्याज की आवक 3,800 कट्टे रही। मंदसौर के प्याज की मांग आगे अच्छी बनी हुई है, जिससे दाम बढ़ रहे हैं।

व्यापारियों के अनुसार मंदसौर का प्याज महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, उड़ीसा, कर्नाटक, गुजरात सहित अन्य राज्यों में जाता है। अब भी इन राज्यों में मांग बनी हुई है, जिससे प्याज के दाम किसानों को अच्छे मिल रहे हैं। वर्तमान में मंडी में प्याज के न्यूतम दाम 3,000 से 4,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बने हुए हैं। ठीक एक माह पहले किसानों को प्याज के दाम 1600 से 3500 तक मिल रहे थे।

रिटेल में प्याज के दाम 60 रुपए किलो हुए

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, होलसेल में प्याज 45 से 50 रुपए किलो मिल रहा है। रिटेल में नया प्याज 50 रुपए और पुराने प्याज के दाम 60 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। कुछ दिनों से ही प्याज के दाम बढ़े हैं। विक्रेताओं के अनुसार रिटेल में प्याज के दाम बढ़ने से बिक्री कुछ कम हुई है।

दूसरे जिलों से भी उपज लेकर आते हैं किसान

किसान धर्मवीरसिंह, तेजकरण राठी ने बताया कि प्याज के दाम बढ़ने से अब लाभ भी मिल रहा है और लागत भी निकल रही है। व्यापारियों के अनुसार, प्याज की मांग बेहतर बनी हुई है, दाम आगे से ही तय होते हैं।

मंडी में मंदसौर जिले के साथ ही नीमच, रतलाम, देवास, उज्जैन सहित अन्य दूर-दराज क्षेत्रों से भी किसान उपज लेकर आते हैं। बुधवार को मंडी में प्याज 3500 कट्टे से अधिक की आवक रही। लहसुन, प्याज, गेहूं सहित अन्य उपज के दाम बेहतर बने हुए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई