बिलासपुर: इंस्टाग्राम पर नाबालिग की फोटो/वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की की फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने 6 अगस्त 2024 को बिल्हा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री की फोटो और वीडियो को एक अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक किया है। इस शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साधनों की सहायता से इंस्टाग्राम आईडी के धारक का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार गहिरवे पिता राजकुमार गहिरवे उम्र 20 वर्ष निवासी मोहभट्ठा को गिरफ्तार किया। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने इस अपराध को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल के माध्यम से पीड़िता की फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

सुरेन्द्र कुमार गहिरवे पिता राजकुमार गहिरवे उम्र 20 वर्ष निवासी मोहभट्ठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button