रायगढ़ में हाथियों का तांडव जारी, बेबस किसान की बलि! 

रायगढ़ के वन मंडल परिक्षेत्र में लगातार हाथियों की वजह से आसपास के ग्रामीणों को भारी नुकसान हो रहा है। यही नहीं हाथियों की वजह से कई लोगों की जीवन लीला भी समाप्त हो रही है। ऐसा ही फिर से एक मामला सामने आया है। धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत हाथियों का झुंड गांव में पहुंच गया जिसके बाद दुलियामुडा गांव का एक युवक वेदराम राठिया अपने खेत में फसल को बचाने के लिए वहां पहुंचा तभी हाथियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल हाथियों को वहां से खदेड़ा। पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि ग्रामीण अंचल में हाथियों का आतंक बना हुआ है हालांकि वन विभाग लोगों को जागरुक कर हाथियों के आतंक से बचाने का प्रयास कर रहा है मगर पूरी तरह से विभाग को सफलता नहीं मिल रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई