आरोग्य भारती बिलासपुर: नई कार्यकारिणी का गठन, धनवंतरी जयंती पर विशेष आयोजन

बिलासपुर। आरोग्य भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चिकित्सा आनुषांगिक संगठन है।आरोग्य भारती राष्ट्रीय स्तर पर आरोग्य के क्षेत्र में सेवा कार्यों का निष्पादन करती है इसकी बैठक उत्सव वाटिका बिलासपुर में आयोजित की गई जिसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस बैठक में राजेंद्र कुमार अग्रवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष की उपस्थिति एवं सहमति से अशोक यादव प्रांतीय सहसचिव के द्वारा जिला कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियो की घोषणा की गई। गौतम साहू को अध्यक्ष, डॉ. पीयूष कांत पाटनवार को सचिव एवं चतुर्भुज प्रसाद गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद तिवारी, पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ जवाहर श्रीवास्तव एवं डॉ सुरेश तिवारी, उमाशंकर साहू गोकुल यादव,जे.पी.गुप्ता, डी.के.सक्सेना, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य ऋषि कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सभी ने आगामी धनवंतरी जयंती पूजन कार्यक्रम 10 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी सचिव डॉ. पीयूष कांत पाटनवार ने दी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई